बक्सर: रामनवमी जुलूस के कारण रविवार शाम 3 बजे से बक्सर में बिजली कटौती, लगभग 12 बजे तक रहेगी बंद
Buxar, Buxar | Apr 6, 2025 रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में लोगों को बिजली से किसी प्रकार की अनहोनी से बचाने के लिए बिजली सप्लाई को बंद किया जाएगा. यह जानकारी शहरी एसडीओ विद्युत विभाग शिवकुमार ने शनिवार को लगभग 7:00 बजे अपराह्न में दी. इस दौरान उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर रविवार को रामनवमी पर्व के मौके पर जुलूस निकलने वाले मार्गों की विद्युत बंद रहेगा.