बक्सर: बक्सर में रविवार को रामनवमी जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, समय सारिणी जारी
Buxar, Buxar | Apr 5, 2025 रामनवमी के अवसर पर बक्सर में पहली बार एक अनोखा और भव्य आयोजन होने जा रहा है. विश्वामित्र सेना के तत्वावधान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी. यह पहल न केवल रामनवमी के पर्व को और अधिक भव्य बनाएगी, बल्कि बक्सर की सनातनी पहचान को वैश्विक स्तर पर उजागर करने का प्रयास भी करेगी. यह जानकारी विश्वामित्र सेवा के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार ने दी.