‘पुलिस दीदी’ की टीम ने संभाली सुरक्षा की कमान, स्कूल-बाजार में सघन पेट्रोलिंग
जहानाबाद : महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर ‘पुलिस दीदी’ की टीम बाइक एवं स्कूटी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग कर रही है। टीम द्वारा स्कूलों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस दीदी की टीम छात्राओं एवं बच्चों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी दे रही है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जागरूक करना है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। टीम की सक्रियता से स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
Jehanabad, Jehanabad | Sep 18, 2026