कोंडागांव: गांधी वार्ड में अज्ञात शव मिलने की अफवाह पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस, शव छोड़कर कफन खरीदने गए थे परिजन
गांधी वार्ड स्कूल के मंच में आज शाम एक अज्ञात शव मिलने की खबर आग की तरह पूरे नगर में फैल गई।वही सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची है। थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की मृतक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था जिसकी आज मौत हो गई है।वही उनके परिजन कफन खरीदने गए हुए थे। फिलहाल शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।