जतारा: बस स्टैंड जतारा में अतिक्रमण के नाम पर पत्रकार को किया जा रहा है परेशान, पीड़ित पत्रकार ने एसडीएम को दिया आवेदन
जतारा बस स्टैंड के समीप गुमटी में पत्रकार मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोले हुए है और अपना जीवन-यापन कर रहा है, लेकिन कुछ दिनों से प्रशासन के द्वारा उसे काफ़ी परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।