डिंडौरी: नरिया गांव में बांस काटते समय अधेड़ के हाथ में सर्प ने काटा , जिला अस्पताल से जबलपुर किया गया रेफर
डिंडौरी जिले के नरिया गांव में बांस काटते समय अधेड़ के हाथ में अचानक सर्प ने काट लिया अधेड़ को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर अवस्था में जबलपुर रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अधेड़ बांस कट रहा था उसी दौरान सर्प ने काट लिया जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार रात 10:00 बजे मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है ।