गोरखपुर: भाजपा नेता के घर के बाहर से स्कॉर्पियो चोरी, नकाबपोश बदमाश स्विफ्ट कार से आए, CCTV में कैद
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है, जब स्विफ्ट कार से आए चार से पांच नकाबपोश बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो का लॉक खोलकर वाहन लेकर फरार हो गए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, धर्मपुर चौर