जबलपुर: डॉ. नवनीत कोठारी को सीएमएचओ का अतिरिक्त प्रभार
जिले के स्वास्थ्य महकमे में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला, जब कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. नवनीत कोठारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए। आदेश जारी होते ही स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई और जिम्मेदारियों का हस्तांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।