पटना ग्रामीण: छात्रों ने जेपी गोलंबर पर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, सीएम आवास मार्च में प्रशांत किशोर भी मौजूद
BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कराने की मांग को लेकर गांधी मैदान से शाम 5:00 बजे छात्रों का मार्च सीएम आवास निकल चुका है। हालांकि जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर छात्रों की रोकने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकल गए। इस मार्च में जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर भी मौजूद हैं।