डुमरी: जर्जर छत के नीचे प्लास्टिक के सहारे बच्चों की पढ़ाई, भविष्य खतरे में
Dumri, Gumla | Aug 1, 2026 डुमरी प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नटावल की जर्जर छत बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों के लिए चिंता का विषय बन गई है। बारिश के दौरान छत से लगातार पानी टपकने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई बाधित हो रही है। स्थिति से निपटने के लिए विद्यालय की छत पर प्लास्टिक और तिरपाल लगाया गया है, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश के समय कक्षा