बरहरुवा: महिला आरक्षण बिल पर बरहरवा में कांग्रेस का प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिलाओं को 33% आरक्षण का समर्थन
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कमल कुमार आर्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाम रब्बानी ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि देश के कई राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर महिला आरक्षण बिल एक सोंची समझी साजिश और लोगों को भ्रमित करने को लेकर लाया गया बिल है।