जगदीशपुर: स्पेशल ब्रांच के दरोगा मनोज वर्मा का बीएयू में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला उजागर
स्पेशल ब्रांच में तैनात रहे दरोगा मनोज वर्मा की ठगी की एक और नई करतूत उजागर हुई है मनोज वर्मा ने खुद को पटना स्थित सचिवालय का डीएसपी बात कर एक महिला को सबौर कृषि महाविद्यालय में बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और ₹300000 ठग लिए पैसे वापस मांगने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही है परेशान होकर पीड़िता ने बाईपास थाने में एफआईआर दर्ज कराया