सक्ती में 11 सितंबर को भव्य आयोजन
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा में वृहद कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन-शिलान्यास होगा।
आयोजन की तैयारियों का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने जायजा लेकर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों एवं आमजनों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया।
सुशासन सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति देने के साथ प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#Chhattisgarh #Sakti #LakhpatiDidi
9 views | Sakti, Chhattisgarh | Sep 8, 2026