ईद व रक्षाबंधन पर्व को लेकर कोठी थाना मे शांति समिति की बैठक संपन्न
सतना जिले के कोठी थाना मे आगामी त्यौहार को मद्देनज़र शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र क़े समाजसेवी सहित सरपंच व्यापारी उपस्थित रहे लोगो से व्यवस्था बनाये रखने सहित खरीददारी को लेकर बाजार मे यातायात व्यवस्था, बिजली पानी की व्यवस्था हेतु चर्चा की गई वही त्यौहार मे बाजार सहित क्षेत्र मे प्रशासनिक सहयोग क़े साथ शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की गई!इस बैठक मे नगर परिषद अध्यक्ष सुखवंति बुनकर, एस डी एम एल आर जांगड़े, तहसीलदार प्रज्ञा दुबे, सी एम ओ संजय सिंह, थाना प्रभारी कोठी संतोष कुमार तिवारी,जेई हेमराज सेन सहित क्षेत्रीय समाजसेवी, आमजन मौजूद रहे!