रूड़की: मलकपुर चुंगी पर हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय का पूर्व मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
रुड़की में मलकपुर चुंगी पर आज हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के कार्यालय का उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने 10 सालों में देश को खोखला कर दिया है। इसीलिए देश बचाना है भाजपा से छुटकारा पाना है और कांग्रेस को एक बार फिर से लाना है।