खनिज विभाग की टीम ने देर रात खोही-बरौंधा- पिण्डरा और सतना चित्रकूट हाइवे मार्ग पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ओवरलोड बालू से भरे 5 हाइवा/डंपर वाहनों को दबोचा, खनिज विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद बालू कारोबारियों वाहन चालकों और वाहन मालिकों के पसीने छूट गए हैं।
पकड़े गए 3 ओवरलोड डंपरों पर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें बरौंधा थाने की सुपुर्दगी में खड़ा करा दिया गया है वहीं 1 कोठी थाना तो दुसरा 1 मझगवां थाना में करवाया खड़ा
तो अब देखना होगा की यह मामला सिर्फ ओवरलोडिंग तक सीमित है या फिर बिना टीपी या दस्तावेजों की कमी जैसी अन्य गंभीर अनियमियतताएँ भी हुई हैं, यह खनिज विभाग की विस्तृत जांच और अंतिम कार्रवाई के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।