हरिहरपुर से बिरसिंहपुर तक निकली सेवा संकल्प यात्रा
बाइक-कार रैली में शामिल हुए सैकड़ों युवा, गैबीनाथ धाम पहुंचकर हुआ समापन
बिरसिंहपुर, सतना।_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को हरिहरपुर से बिरसिंहपुर स्थित गैबीनाथ धाम तक सेवा संकल्प यात्रा निकाली गई। भाजपा युवा मोर्चा नेता शुभम त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली बाइक और कार रैली में सैकड़ों युवा शामिल हुए।
हरिहरपुर से शुरू हुई रैली में युवा बाइक और कारों के साथ शामिल हुए। भारत माता के जयकारों के बीच रैली बिरसिंहपुर पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर रैली का स्वागत किया गया। गैबीनाथ धाम पहुंचने के साथ यात्रा का समापन हुआ।
युवाओं ने लिया सेवा का संकल्प