खरसिया: अवैध शराब की रेड में पुलिस से धक्का-मुक्की, तीन महिलाओं समेत चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
रायगढ़ के ग्राम गढ़उमरिया में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में तीन महिलाओं समेत चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने 66 पाव देशी शराब और 400 रुपये जब्त कर चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।