मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से संचालित मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत कोण्डागांव जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर व्यापक स्वास्थ्य जांच की।
अभियान के तहत जिले में 6 लाख 57 हजार 801 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप, टीबी, कुष्ठ, कैंसर, मलेरिया और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया गया।
📌 प्रमुख उपलब्धियां
▪️ 1,678 नए मधुमेह मरीज चिन्हित
▪️ 1,951 नए उच्च रक्तचाप के मरीज चिन्हित
▪️ 345 संदिग्ध मोतियाबिंद मामले, 56 ऑपरेशन
▪️ 5 टीबी मरीजों की पुष्टि एवं उपचार शुरू
▪️ 55 संदिग्ध कुष्ठ मरीज चिन्हित
▪️ मलेरिया के 5 पुष्ट मामले उपचारित
दूरस्थ और पहुंचविहीन क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गईं। अभियान का उद्देश्य केवल स्क्रीनिंग तक सीमित न रहकर चिन्हित मरीजों को जांच, परामर्श और उपचार से जोड़ना रहा।
स्वास्थ्य सुविधा लोगों के द्वार—स्वस्थ बस्तर की ओर मजबूत कदम।
#SwasthBastar #Chhattisgarh #Kondagaon #HealthForAll #SushasanSarkar