अजमेर. अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर एचएस दुआ पर लापरवाही का आरोप लगाया।रामनगर निवासी पूजा गुर्जर (26) का चेकअप अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के अनुसार 30 सितंबर को प्रसव के लिए भर्ती कराने पर लेबर रूम में बीपी बढ़ने से तबीयत बिगड़ी।