जसपुर: पूर्व भाजपा सांसद प्रतिनिधि ने मोहल्ला पट्टी चौहान स्थित अपने आवास पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
नगर निवासी व पूर्व भाजपा सांसद प्रतिनिधि शीतल जोशी ने मोहल्ला पट्टी चौहान स्थित अपने आवास पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान शीतल जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर तय समय में ग्रामीणों की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए।