डुमरांव: अमृत भारत योजना: डुमरांव स्टेशन का विस्तार तेज़, प्लेटफॉर्म-3 का निर्माण शुरू, ₹17.1 करोड़ की परियोजना
Dumraon, Buxar | May 29, 2026 अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत डुमरांव रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का कार्य अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या-3 का निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है। लगभग 17.1 करोड़ रुपये के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार हो रहा यह नया प्लेटफॉर्म आने वाले समय में यात्रियों के लिए बड़ी सहूलियत साबित होगा।