हज़ारीबाग: हजारीबाग को भयमुक्त बनाने के संकल्प के साथ एसपी अमन कुमार ने संभाला पदभार
अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने पदभार संभालते ही स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई होगी। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी, ताकि हजारीबाग में भयमुक्त वातावरण स्थापित हो सके।