भीलवाड़ा: हरि शेवा उदासीन आश्रम में काशी की तर्ज पर गूंज रही दिव्य गंगा आरती, भजनों, वैदिक मंत्रों और 'ॐ' की अनुगूंज से भक्तिमय
भीलवाड़ा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में चल रहे धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतिदिन सायं 7:30 बजे काशी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है।आरती के दौरान पूरा आश्रम परिसर दीपों की अलौकिक आभा, शंख-घंटियों की मंगल ध्वनि और भक्ति रस से सराबोर हो उठता