कुर्था: कुर्था पुलिस ने भत्तु बिगहा से एनबीडब्ल्यू आरोपी दीपक साहनी को दबोचा
Kurtha, Arwal | May 4, 2026 कुर्था थाना पुलिस ने एक लंबे समय से फरार चल रहे नॉन बेलेबल वारंट) आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम दीपक साहनी, पिता-दीनानाथ साहनी, निवासी भत्तु बिगहा, थाना कुर्था है। पुलिस ने उसे उसके गांव से विधिवत हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज है, जिसके चलते कोर्ट ने NBW जारी किया था।