गौधन की सेवा के लिए मिसाल बने मौहल के समाजसेवी सोनू, रोजाना एकत्र करते हैं सब्जियां
मौहल में सब्जियों की दुकान चलाने वाले सोनू भाई गौधन की सेवा के लिए रोजाना सब्जियां एकत्र करके रखते हैं और जरूरतमंद गौधन तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। उनका यह सेवा भाव अन्य दुकानदार भाइयों के लिए भी प्रेरणा का संदेश है।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू ने सभी सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों से बचने वाली उपयोगी सब्जियां गौधन की सेवा के लिए आगे बढ़कर दें। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बेजुबानों के लिए बड़ी मदद बन सकते हैं।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी ने सोनू भाई सहित सभी दानी सज्जन साथियों और गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौधन की सेवा में टीम लगातार प्रयासरत है और समाज के सहयोग से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गौ सेवक: खूब राम, गंगा राम, कमलेश ठाकुर, सतीश राणा, अजय शर्मा, टिकम राम, छापे राम नेगी, नीटू राम, आशु, भवानी दत्त, आलू खूब राम, किशन सिंह, मन्नत नेगी, प्रदीप ठाकुर, हरीश नेगी, विपिन ठाकुर, विपिन शर्मा, विनय सूद, संजय कुमार, प्रतीक्षा ठाकुर, कृष्ण नेगी, ललित शर्मा, पिंकू भण्डारी, हुक्म राम, अमर भण्डारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, बोनी, सोनी, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, रोहित बिष्ट, गुलाब बिष्ट और गिरी राज बिष्ट सहित पूरी टीम।
देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लूShera negiD R Thakur Kullu
Kullu, Kullu | Sep 28, 2026