भिंड नगर: नवीन गल्ला मंडी में किसानों और व्यापारियों के बीच कम दामों पर फसल खरीदी को लेकर विवाद, पुलिस ने कराई शांति
भिंड शहर के भारोली तिराह स्थित नवीन गल्ला मंडी में फसल बेचने पहुंचे किसानों और व्यापारियों के बीच उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी उपज कम दामों पर खरीदी जा रही है। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और मंडी परिसर में हंगामा शुरू हो गया।मामले की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले नियंत्रित कराकर दोनों लोगो को समझाया