गुरुआ: भरौंधा में राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
Gurua, Gaya | May 25, 2025 भरौंधा गांव में आयोजित राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन रविवार शाम 5 बजे एक भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान विगत एक सप्ताह से पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा था, जिसकी शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई थी। समारोह के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भंडारे में सभी ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया