गुरुआ: गुरुआ के मुरही, नशेर, चुनुक बिगहा में छापेमारी, 34 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
Gurua, Gaya | May 25, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार की दोपहर 1 बजे पांच अलग-अलग घरों में छापेमारी कर 34 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मो. सरफराज इमाम ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुरही, नसेर और चुनुक विगहा बरवाडीह गांव में छापेमारी की गई।