गुरुआ: गुरुआ प्रखंड में मशाल प्रतियोगिता का आयोजन, बाल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम
Gurua, Gaya | May 23, 2025 गुरुआ प्रखंड के सभी सीआरसी स्तर पर मशाल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार की सुबह 9:00 बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में मिडिल स्कूल के चौदह से सोलह वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।