गुरुआ: गुरुआ में शिक्षा सेवकों व तालीमी मरकजों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
Gurua, Gaya | May 22, 2025 प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज के लिए गुरुवार की सुबह 11 बजे एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरुआ मध्य विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 97 शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकजों ने भाग लिया।