गुरुआ: प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीएलओ को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, मतदाता सूची की जानकारी दी
Gurua, Gaya | May 23, 2025 गुरुआ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार की सुबह 11 बजे प्रखंड के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में बीएलओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं शुद्धिकरण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।