भीलवाड़ा: ग्राम रथ यात्रा योजनाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम: जिला कलेक्टर संधू
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शनिवार को सुवाणा पंचायत समिति के ग्राम धूमडास में राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ यात्रा के आगमन पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणों एवं आमजन से संवाद कर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना।