मोदनगंज: नूरपुर में जमीनी विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट, पुलिस जांच के लिए पहुंची गांव
घोसी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला रेणु देवी को इलाज को लेकर घोषी पीएचषी में भर्ती कराया गया। इस बाबत मामले की सूचना पुलिस को दी गई है थाना अध्यक्ष दद्दन प्रसाद ने बताया कि पुलिस महिला के लिखित शिकायत के आलोक में जांच को लेकर पुलिस को शनिवार के शाम नूरपुर गांव में भेजा है।