मुज़फ्फरनगर: सहारनपुर पहुंचे सांसद हरेंद्र मलिक ने मस्जिद ध्वस्तीकरण पर उठाई आवाज, कमिश्नर से की मुलाकात, पुलिस घर पर बैठी रही
मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक पुलिस की निगरानी को चकमा देकर सहारनपुर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से उनके आवास पर पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद सांसद सहारनपुर पहुंचे और कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले को लेकर मंडलायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी भी मौजूद रहे।