मानपुर: सिगुड़ी में सोसायटी के पास एक घर में नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की
Manpur, Umaria | May 19, 2026 थाना मानपुर अंतर्गत सिगुड़ी मे सोसायटी के पास स्थित एक घर मे एक नव विवाहिता ने अज्ञात कारणो से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना मानपुर पुलिस और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मानपुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए CHC मानपुर भेजा जा रहा है।