पचरुखी: कल्याणपुर पपौर में बासी और मिलावटी रसगुल्ला बरामद, त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा की बड़ी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा टीम ने गुप्त सूचना पर कल्याणपुर पपौर की एक दुकान से बासी और मिलावटी रसगुल्ला बरामद कर मौके पर नष्ट किया। अधिकारियों ने त्योहार से पहले मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर सख्त चेतावनी दी है।