*जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*
*निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
दरभंगा, 23 अक्टूबर 2026:- बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जारी मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन कार्यों का जायजा लिया।
इस क्रम में उन्होंने मूसा साह मध्य विद्यालय, आदर्श विद्यालय तथा समाहरणालय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया के संचालन, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतदान कार्य संपन्न कराने पर बल दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने निर्वाचन कार्यों की निगरानी एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं के संकलन, मतदान केंद्रों की स्थिति की निगरानी तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने निर्वाचन कार्यों से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि मतदान से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जल रड्डी तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार गौरव द्वारा भी विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सतत निगरानी की जा रही है।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar