पटियाली: अलीपुर दादर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल, शादी की खुशियों में छाया मातम
पटियाली थाना क्षेत्र में अलीपुर दादर के पास शनिवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसे में नगला पन्नी निवासी 17 वर्षीय हेमंत तथा दरियावगंज निवासी नीरज, रवीना और ऋषभ घायल हुए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बताया गया कि नीरज भतीजी स्वाति की शादी का सामान खरीदकर लौट रहा था।