चायल: सराय अकिल में पुरानी रंजिश के चलते महिला से मारपीट, अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस से न्याय की गुहार
सराय अकिल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर महिला से मारपीट और अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़ित पति ने गांव के गणेश समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 29 नवंबर की सुबह खेत जाते समय महिला के साथ फावड़े, कुल्हाड़ी और डंडे से मारपीट की गई। दूसरे पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है। थाना प्रभारी ने कहा जांच जारी!