बास्तानार: प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर किया हमला
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में लगातार पांचवीं बार बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी, बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस द्वारा तीन चरणों का आंदोलन चलाया जा रहा है। पहले चरण में जिला मुख्यालयों पर बिजली कार्यालयों का घेराव किया गया, दूसरे चरण में प्रेसवार्ताओं के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है।