पाली: जंगल की आग सा लाल, पर जीवन में उजाला भरता — पलाश
Pali, Korba | Apr 30, 2026 बसंत के आते ही जंगलों में जब नारंगी-लाल रंग की आग सी चमक बिखरती है, तो वह किसी विनाश का नहीं बल्कि जीवन और उम्मीद का संकेत होती है—यह है पलाश का फूल। ढाक, टेसू या “फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट” के नाम से प्रसिद्ध यह फूल केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि आदिवासी जीवन का अहम आधार बन चुका है। कटघोरा वनमंडल के पसान, केन्दई, जटगा, एतमानगर, चैतमा और पाली क्षेत्रो