दमोह: पथरिया थाना प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने तत्काल किया लाइन अटैच
Damoh, Damoh | May 2, 2026 दमोह जिले के पथरिया में अवैध शराब विक्रय की शिकायतों पर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अमित मिश्रा को लाइन अटैच कर दिया। क्षेत्र में लंबे समय से शराब माफियाओं की सक्रियता और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर आरोप लग रहे थे। कार्रवाई के बाद जहां आम लोगों में संतोष है, वहीं अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया