सरोजनी नगर: एएमयू में आरक्षण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री के बयान को लेकर सपा नेता फखरुल हसन चांद ने साधा निशाना
आज रविवार की दोपहर 1:30 बजे लगभग एएमयू में आरक्षण के मुद्दे पर सपा नेता फखरुल हसन चांद ने कहा, "मुख्यमंत्री द्वारा एएमयू में आरक्षण को लेकर दिया गया बयान तथ्यों से परे है। एएमयू बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों के छात्रों को 50% आरक्षण देता है। भाजपा संविधान में विश्वास नहीं करती और आरक्षण देने को तैयार नहीं है, फिर भी वह इस मुद्दे पर सवाल उठाती है।