सरोजनी नगर: बंथरा क्षेत्र में मां और बेटी को डंपर ने मारी टक्कर, मासूम बेटी की हुई मौत
आज शनिवार के सुबह 10:30 बजे पेरेंट्स टीचर मीटिंग में भाग लेने जा रही मां बाप बेटी को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। तो इस दौरान बताया गया कि कक्षा एक की छात्रा मासूम बेटी की मौके पर मौत हो गई। तो वही इस हादसे में मां बुरी तरीके से घायल हो गई। देखने में आया कि इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पुलिस पहुची और पूरे मामले की छानबीन करते हुए नजर आई।