सरोजनी नगर: कृष्णा नगर क्षेत्र में रोडवेज बस के कंडक्टर द्वारा यात्री को पीटते हुए वीडियो सामने आया
शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि लगभग 12:15 बजे लखनऊ से कानपुर जा रही एक रोडवेज की बस में कंडक्टर द्वारा यात्री को जमकर पीटा गया। तो इस दौरान बताया गया कि यात्री से मामूली विवाद हो जाने के बाद चलती हुई बस में कंडक्टर द्वारा यात्री को पीटा गया। जिसका लोगों ने वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए कार्रवाई की मांग की है।