विदिशा: सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की कोर कमेटी की बैठक में बुजुर्गों की समस्याएं सुनकर किया गया समाधान
बुधवार शाम 4 बजे सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की कोर कमेटी की बैठक एएसपी प्रशांत चौबे के कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें कोर कमेटी के सदस्य मौजूद थे,साथ ही जिले के अलग-अलग हिस्सों से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्गों की भी सुनवाई की गई। एएसपी ने बताया की इस सुनवाई के दौरान आठ बुजुर्गो जिन में पांच महिलाएं भी शामिल थी उनके विभिन्न समस्याओं सुनकर हल किया।