बड़हिया: बड़हिया पुलिस ने दो मामलों में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
बड़हिया पुलिस ने दो अलग मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार अपराह्न 2:15 बजे उसे बड़हिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.पुलिस के मुताबिक बड़हिया वार्ड नंबर 18 से मारपीट के एक मामले में गोपाल राम के पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया. इधर खुटहाडीह गांव से स्वर्गीय गीता सिंह के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया.