Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश चित्रकूट, 03 अगस्त 2026। जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मानिकपुर एडीओ मोहनलाल सिंह सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।

Manikpur, Chitrakoot | Aug 3, 2026

MORE NEWS

#चित्रकूट के बढ़ते कदम 

नीट-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद #चित्रकूट का गौरव बढ़ाने वाले विकासखंड मऊ की ग्राम पंचायत बियावल स्थित कंपोजिट विद्यालय के पूर्व छात्र सुंदरम सिंह ने अपनी उल्लेखनीय सफलता से जनपद का मान बढ़ाया है।

 अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) स्वप्निल ने सुंदरम सिंह का परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। यह सफलता जनपद के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

#NEET2026 #Chitrakoot #AcademicExcellence #YouthInspiration #EducationMatters #FutureDoctors #UttarPradesh #NewIndia

#चित्रकूट के बढ़ते कदम नीट-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद #चित्रकूट का गौरव बढ़ाने वाले विकासखंड मऊ की ग्राम पंचायत बियावल स्थित कंपोजिट विद्यालय के पूर्व छात्र सुंदरम सिंह ने अपनी उल्लेखनीय सफलता से जनपद का मान बढ़ाया है। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) स्वप्निल ने सुंदरम सिंह का परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। यह सफलता जनपद के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। #NEET2026 #Chitrakoot #AcademicExcellence #YouthInspiration #EducationMatters #FutureDoctors #UttarPradesh #NewIndia

Manikpur, Chitrakoot | Aug 3, 2026

#चित्रकूट

युवा समाजसेवी ऐंचवारा निवासी विजय तिवारी की अगुवाई में ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में रकबो की मालियत में की गई अनियमितता के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया 

बौना पुरवा का मामला ,ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार

#चित्रकूट युवा समाजसेवी ऐंचवारा निवासी विजय तिवारी की अगुवाई में ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में रकबो की मालियत में की गई अनियमितता के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया बौना पुरवा का मामला ,ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार

Manikpur, Chitrakoot | Aug 3, 2026

गौ-आश्रय स्थल में लापरवाही पर प्रधान व सचिव को नोटिस के निर्देश

गौ-आश्रय स्थल में लापरवाही पर प्रधान व सचिव को नोटिस के निर्देश

Manikpur, Chitrakoot | Aug 3, 2026

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे अधिकारी, मौके पर समाधान के दिए निर्देश चित्रकूट, 03 अगस्त 2026। जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सोमवार को "जन चौपाल कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री विपिन कुमार द्विवेदी ने की। जन चौपाल का उद्देश्य "गाँव की समस्या – गाँव में समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पात्र शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मानिकपुर एडीओ मोहनलाल सिंह सरैया चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कानूनगो राजेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल भानू प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह बघेल) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जन चौपाल में राजस्व, पेयजल, सड़क, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं। - Manikpur News