नदबई: स्थानीय निकाय विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रिछपाल सिंह बुरड़क ने नपा परिसर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण
नदबई नगर पालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का मंगलवार को स्थानीय निकाय विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रिछपाल सिंह बुरड़क ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न डेस्कों पर जाकर शिविर की प्रगति की जानकारी ली और लाभार्थियों की समस्याएं सुनीं।